गाजियाबाद में फंदे पर लटका मिला गर्भवती का शव

Manu Thakur
3 Min Read

Ghaziabad pregnant woman death case

Ghaziabad pregnant woman death case(crime awaz india): 11 Dec 2025 गाजियाबाद में एक गर्भवती महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के सुदामापुरी में बुधवार को विवाहिता का शव फंदे पर संदिग्ध परिस्थिति में लटका हुआ मिला। स्वजन ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका 27 वर्षीय लाली दो माह की गर्भवती थी।

करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी सुदामापुरी के रहने वाले पंकज से हुई थी, जो फार्म हाउस ठेके पर लेकर संचालित करता है। विवाहिता के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। लाली के पिता गोपीराम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जिस बेड और पंखे से लाली का शव लटका बताया जा रहा है, उसकी ऊंचाई इतनी कम है कि आत्महत्या संभव ही नहीं है। उनके अनुसार लाली के पैर मुड़े हुए थे, ऐसे में फंदा लगाकर आत्महत्या करना असंभव है। उसे मारकर लटकाया गया है। शिकायत के आधार पर क्रासिंग रिपब्लिक थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *