महिला मर्डर केस में पंजाबी युवक को 25 साल जेल

Manu Thakur
2 Min Read

Rajvinder Singh Australia murder case

Rajvinder Singh Australia murder case(crime awaz india): मेलबर्न/मोगा 11 दिसंबर 2025 ऑस्ट्रेलिया में एक महिला की हत्या मामले में दोषी पाए गए पंजाबी युवक को अदालत ने 25 साल की कड़ी सजा सुनाई है। आरोपी की पहचान मोगा के रहने वाले राजविंदर सिंह के रूप में हुई है। वारदात के बाद वह पुलिस से बचने के लिए ऑस्ट्रेलिया से फरार होकर भारत पहुंच गया था लेकिन यहां भी वह कानून की पकड़ से नहीं बच सका। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद ऑस्ट्रेलियाई अदालत ने उसे 25 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

हत्या के बाद आरोपी भागकर पंजाब पहुंच गया था

Rajvinder Singh Australia murder case जानकारी के मुताबिक, राजविंदर सिंह ने ऑस्ट्रेलिया में एक महिला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के तुरंत बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए वह ऑस्ट्रेलिया छोड़कर पंजाब भाग आया था। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने उसकी तलाश के लिए भारतीय एजेंसियों से संपर्क साधा था, जिसके बाद उसकी धरपकड़ के प्रयास शुरू हुए थे।

आरोपी राजविंदर सिंह को पकड़ने में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने अहम भूमिका निभाई थी। खुफिया जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद प्रत्यर्पण संधि और कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए उसे वापस ऑस्ट्रेलियाई पुलिस (Australia Police) के हवाले कर दिया गया था। अब वहां की अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुए उसे दोषी करार दिया और यह सजा सुनाई।

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *