
Ambala Cantt cleanliness drive action
Ambala Cantt cleanliness drive action(crime awaz india):10 Dec 2025 अंबाला छावनी को गंदा करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए टीम का गठन किया गया है। नगर परिषद ने वार्ड स्तर पर कार्रवाई के बाद अब बाजार सहित अन्य रिहायशी क्षेत्रों में अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को गंदगी फैलाने वाले 10 लोगों के चालान काटे गए वहीं दो दुकानदारों के चालान अनधिकृत पॉलिथीन रखने पर किया गया।
इस दौरान लगभग 10 हजार रुपये का जुर्माना उन दुकानदारों से वसूला गया, जिन्होंने अपनी दुकानों के बाहर गंदगी के ढेर लगाए हुए थे। मुख्य सड़कों सहित गली-मोहल्लों की सड़कों पर सामान रखकर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ भी नगर परिषद ने कारवाई आरंभ कर दी है।
नगर परिषद ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रही है जो सड़कों पर रेत, बजरी व अन्य सामान रखकर कब्जा कर रहे हैं। ऐसे कुछ लोगों को मंगलवार को नगर परिषद की तरफ से चेतावनी जारी की गई है और अगली कार्रवाई में उनका सामान जब्त होगा और अतिक्रमण पर पांच से दस हजार रुपये का जुर्माना लगाकर सामान जब्त किया जाएगा।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
