8 जिलों में ‘कोल्ड वेव’ अलर्ट जारी कड़ाके की ठंड बढ़ी

Manu Thakur
3 Min Read

Punjab Cold Wave Yellow Alert 2025

Punjab Cold Wave Yellow Alert 2025(crime awaz india): 03 Dec 2025 पंजाब में कड़ाके की ठंड ने अपना जोर पकड़ लिया है राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई है जिससे पारा सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे चला गया है। इस कंपा देने वाली सर्दी और धुंधको देखते हुए मौसम विभाग ने आज (बुधवार) राज्य के 8 जिलों में ‘कोल्ड वेव’ (Cold Wave) का ‘येलो अलर्ट’ (Yellow Alert) जारी किया है फरीदकोट (Faridkot) 3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जबकि चंडीगढ़ (Chandigarh) में 6.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान से सटे जिलों में सर्दी का सितम ज्यादा रहेगा। विभाग ने फिरोजपुर फरीदकोट मुक्तसर फाजिल्का बठिंडा मोगा जालंधर और मानसा में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम में बदलाव की वजह क्या है

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है, जिसका असर पंजाब के मौसम पर पड़ रहा है। इसके अलावा हवा का जो चक्रवाती घुमाव पहले हरियाणा के पास था, वह अब दक्षिण हिमाचल प्रदेश की तरफ बढ़ गया है। अनुमान है कि 5 दिसंबर 2025 से एक नया लेकिन हल्का पश्चिमी विक्षोभ फिर से हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा।

सर्दी के साथ बढ़ता प्रदूषण परेशान करेगा

पंजाब और चंडीगढ़ के लोग ठंड के साथ-साथ प्रदूषण (Pollution) की दोहरी मार झेल रहे हैं। सुबह 6 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, बठिंडा (76 AQI) और रूपनगर (63 AQI) को छोड़कर बाकी सभी शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब रही।

  1. चंडीगढ़ (सेक्टर-22) 181 AQI
  2. जालंधर 171 AQI
  3. मंडी गोबिंदगढ़ 156 AQI

4 मोहाली (सेक्टर-53) 153 AQI

  1. पटियाला 143 AQI
  2. लुधियाना 124 AQI

विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि ठंड और प्रदूषण से बचने के लिए लोग एहतियात बरते

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें। W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *