67 Haryanvi songs banned
67 Haryanvi songs banned : क्राइम आवाज़ इंडिया चंडीगढ़- हरियाणा के 29 हरियाणवी गायक हरियाणा पुलिस की सख्त कार्रवाई के दायरे में आ गए हैं। पुलिस ने इन गायकों के कुल 67 गानों को आपत्तिजनक करार देते हुए बैन करने का फैसला लिया है।
पुलिस का कहना है कि इन गानों में अराजकता, गैंगस्टर संस्कृति और अपराध का महिमामंडन किया गया है 67 Haryanvi songs banned जो समाज और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसी कारण इन सभी गानों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।इनमें सबसे ज्यादा 19 गाने अकेले मासूम शर्मा के हैं।
इनके अलावा, नरेंद्र भगाना और अमित सैनी रोहतकिया के छह-छह गाने, आशु ट्विंकल के आठ गाने और मनीषा शर्मा के सात गाने बैन किए जाएंगे। अन्य सिंगरों में अंकित बालियान, गजेंद्र फोगाट, सुमित पारता, हर्ष संधू, ढांडा न्योलीवाला, आदि शामिल हैं।इन गानों को सार्वजनिक मंचों पर बजाने पर रोक होगी। सिंगर भी यदि अपने किसी कार्यक्रम या कॉन्सर्ट में इन गानों को गाएंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
