Chandigarh News: 5 साल में नहीं हुआ विकास: नयागांव के काहलों फार्म में कच्ची सड़कें, जलभराव और गंदगी से लोग बेहाल

Nishi Kashyap
5 Min Read

जे के बत्ता न्यू- चंडीगढ – खरड़

Chandigarh News: नयागांव के विकास नगर काहलों फार्म वार्ड-1 के पास में नाम के विपरीत विकास कार्यों का अभाव है, जहाँ निवासी स्ट्रीट लाइट, कच्ची गल्लिया , की समस्याओं से परेशान हैं। के अनुसार, नगर कौंसिल की अनदेखी के कारण मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

लोगो का कहना है कि यहां नगर काउंसिल द्वारा कुछ गलियो को पक्का करके बनाने के लिये उनके प्रस्ताव पास हो चुके है जिनमे महवीर से गणेष के घर तक तथा रवी के घर से संदीप के घर तक और पवन के घर से लक्षमण असवाल के घर तक और बीर सिंह के घर से विक्की के घर तक यह सारी गलिया पक्की करके स्ट्राम वाटर के पाइप डालने तक के प्रस्ताव पास हो चुके है बीच में तो टैंडर भी लगाये जा चुके थे । Chandigarh News

(Chandigarh News)परन्तु यह गलिया अभी भी विकास के नाम पर कलंक बनी हुई है । लोगो द्वारा बताया गया है कि कुछ गलिया ऐसी है जो अभी आनन फानन में पास करके उनको पक्का करने Chandigarh News का काम भी शुरू कर दिया गया है ।

यह विकास नगर का कुमाउँ नगर काहलों फामर्म का क्षेत्र है । लोगो ने बताया कि यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव:- निवासियों के अनुसार, क्षेत्र में कुमाउँ नगर में विकास कार्य सिर्फ कागजों तक ही सीमित हैं।

लोगो ने यहां तक भी कहा कि यह प्रशासनिक अनदेखी: -नयागांव की नगर कौंसिल ने निवासियों की शिकायतों पर आज तक ध्यान ही नहीं दिया है, जिससे कमाउँ कॉलोनी में अव्यवस्था फैली हुई है। इस संबंध में काहलों फार्म के सोसायटी ने भी प्रशासन के समक्ष चिंता व्यक्त की है। Chandigarh News

लोगो का क्या कहना है

रवी कुमार का कहना है कि :- इस क्षेत्र में कही भी स्ट्राम वाटर के निकासी के पाइप नही डालें गये । लगभग सारी गलिया कच्ची है बरसात के मोसम लोगो को कीचड में से गुजरना पडता है । अब नगर काउंसिल को पंच साल हो गये है ,अगले चुनाव जल्द घोषित होने वाले है जिसके लिये अब आनन फानन में कुछ राजनितिक दबाव के कारण दो गलियो को पक्का करने का कार्य शुरू किया गया है ।

जो शेष लोगो को अनदेखा किया जा रहा है । बरसात में सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर कपड़े खराब कर लेते हैं और चोटिल भी हो जाते हैं। इस क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी बिलकुल भी नही है । Chandigarh News

अवतार सिंह सिध्दू का कहना है कि :-

पांच साल से विकास को तरस रहा काहलो फार्म कुमाउँ नगर विकास नगर को पांच वर्ष का लंबा समय बीत गया, लेकिन विकास के नाम पर यहां केवल गंदगी, जलभराव और गड्ढों भरी कच्ची सड़कें हैं। कहलों फार्म विकास नगर में नाली निर्माण न होने से घरों से निकलने वाले गंदे पाने की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे सड़कों व खाली प्लाटों में जलभराव हो रहा है। इस क्षेत्र में मच्छर पैदा होने से संक्रामक रोग फैलने का डर सता रहा है। बदबू होने से रहना मुश्किल हो रहा है। बरसात होने पर यहां के हालात और भी खराब हो जाते हैं।

कच्ची सड़कों पर गड्ढे होने से इनमें पानी भर जाता है। लोगो का चलना फिरना र्दुभर हो जाता है नन्हे मुन्ने बच्चो को बरसात के दिनो में स्कूल जाने के लिये कीचड में से गुजर कर जाना पडता है ।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *