मुख्यमंत्री ने 2026 का सरकारी कैलेंडर किया जारी, जानें क्या है खास

Muskaan gill
2 Min Read

2026 Government Calendar

2026 Government Calendar : क्राइम आवाज़ इंडिया ब्यरो ( शिमला) मुख्यमंत्री 31 दिसंबर 2025 ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के वर्ष 2026 के कैलेंडर जारी किए हैं। इन कैलेंडरों में राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं की झलक प्रदर्शित की गई है।

राज्य सरकार का एक कैलेंडर ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ विषय पर आधारित है। यह कैलेंडर हिमाचल प्रदेश मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग द्वारा प्रकाशित किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का कैलेंडर भी जारी किया।

2026 Government Calendar-

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा, विधायक संजय अवस्थी, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर, अध्यक्ष वूलफेड मनोज कुमार, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, सचिव प्रियंका बसु, नियंत्रक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग प्रभा राजीव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

2026 Government Calendar-
Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *