हिमाचल प्रदेश में बाहरी वाहनों पर बढ़ा एंट्री टैक्स, कालका-पिंजौर के लोगों पर बढ़ेगा बोझ

Nishi Kashyap
2 Min Read

कालका,24 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

बाहरी वाहनों पर बढ़ा एंट्री टैक्स

सुनील दत्त: कालका शहर की सीमा के साथ लगते हिमाचल प्रदेश में बाहरी वाहनों पर एंट्री टैक्स बढ़ाने के फैसले से कालका-पिंजौर के लोगों (एंट्री टैक्स) पर सीधा असर पड़ने वाला है। कालका से हिमाचल प्रदेश परमाणु की सीमा लगभग 2 से 3 किलोमीटर के दायरे पर पड़ती है और रोजाना आवागमन करने वाले कर्मचारियों और व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है और लोगों ने इस निर्णय को वापस लेने की मांग उठाई है।

हिमाचल सरकार की ओर से एक अप्रैल से लागू होने वाले इस फैसले के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। कालका और पिंजौर क्षेत्र हिमाचल सीमा से सटे होने के कारण यहां से बड़ी संख्या में लोग रोजाना काम और व्यापार के सिलसिले में हिमाचल आते-जाते हैं।

लोगों का कहना है कि ….(एंट्री टैक्स)

लोगों का कहना है कि पहले जहां हल्के वाहनों के लिए करीब एक किलोमीटर के रास्ते पर 70 रुपये शुल्क देना पड़ता था, अब यह बढ़कर 170 रुपये हो जाएगा। इससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। कालका निवासी जगतार ने कहा कि हजारों लोग रोजाना हिमाचल में काम के लिए आते-जाते हैं, ऐसे में यह फैसला उनके लिए परेशानी बढ़ाने वाला है।

वहीं सन्नी मेहरोलिया ने कहा कि एंट्री टैक्स बढ़ने से स्थानीय निवासियों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा। लोगों का यह भी कहना है कि हिमाचल एक प्रमुख पर्यटन राज्य है और टैक्स बढ़ने से पर्यटन कारोबार पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से बढ़ी हुई दरों को जल्द वापस लेने की मांग की है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *