हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार गहराई तक फैल चुका है। उनके अनुसार, प्रशासनिक अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव इतना अधिक है कि एक डीएम को मंत्री की प्रताड़ना के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग क
शनिवार को हरियाणा से सटे लहरागागा विधानसभा क्षेत्र के गांव बनारसी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब की तुलना हरियाणा के विकास मॉडल से की। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में (हरियाणा CM) मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हो रही हैं और जब लोग अपने अधिकारों की मांग करते हैं, तो आंदोलनों को बलपूर्वक दबाया जाता है।
किसानों और MSP को लेकर बयान
किसानों के मुद्दे पर बात करते हुए मुख्यमंत्री (हरियाणा CM) ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) दिया जा रहा है।

सरकारी नौकरियों और मेडिकल कॉलेजों पर दावा
उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि एक साल में 37 हजार युवाओं को बिना किसी सिफारिश (हरियाणा CM) और खर्च के सरकारी नौकरी दी गई है तथा राज्य में 15 मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि पंजाब सरकार अपने हर जिले में मेडिकल कॉलेज उपलब्ध कराने में क्यों असफल रही है।
बुजुर्गों की पेंशन पर टिप्पणी
बुजुर्गों की पेंशन को लेकर भी उन्होंने पंजाब सरकार को घेरा और कहा कि वहां पेंशन अभी 2500 रुपये तक नहीं बढ़ाई गई है, जबकि हरियाणा में इसे बढ़ाकर 3200 रुपये कर दिया गया है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि पंजाब में भी भाजपा को समर्थन दें, ताकि यहां भी हरियाणा जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘डबल इंजन’ की सरकार ही पंजाब के समग्र विकास को गति दे सकती है। इस जनसभा में भाजपा के कई स्थानीय नेता मौजूद रहे और कुछ लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
