हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट जारी, ओलावृष्टि की भी संभावना !

बारिश

Nishi Kashyap
3 Min Read

हिसार,13 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

हरियाणा में मौसम में बदलाव

(बारिश )हरियाणा में आने वाले दिनों में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज गति से अंधड़ और हल्की बारिश-बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना है। वीरवार को पंजाब में मौसम में बदलाव के चलते (बारिश ) अमृतसर, पठानकोट और गुरुदासपुर में बारिश हुई। मौसम विभाग ने हरियाणा में मौसम में बदलाव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

तापमान में गिरावट

वीरवार को हरियाणा में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सर्वाधिक तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस पलवल का रहा। पिछले 24 घंटों में तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।

फरवरी-मार्च में मौसम का अवलोकन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि फरवरी और मार्च की शुरुआत में किसी सक्रिय मौसम प्रणाली का असर नहीं होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी नहीं हुई और मैदानी राज्यों, विशेषकर हरियाणा (बारिश ) में बारिश कम रही। इसी कारण दिन का तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जबकि रात का तापमान 16 से 22.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

आगामी मौसम का पूर्वानुमान

वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। 14 से 16 मार्च के बीच मौसम में आंशिक बदलाव होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर बूंदाबांदी और छिटपुट ओलावृष्टि को नकारा नहीं जा सकता।

किसानों के लिए सलाह

किसानों को सलाह दी जाती है कि वे आने वाले दिनों में मौसम की बदलती परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपने कृषि कार्यों को अंजाम दें। जिन किसानों ने अपनी फसलें काट ली हैं, उन्हें सुरक्षित रखने की आवश्यकता है।(बारिश ) मार्च के अंतिम दिनों और अप्रैल के पहले सप्ताह में लगातार 3-4 सक्रिय पश्चिमी मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *