हरियाणा बजट 2026-27: विकास, रोजगार और किसान हितों को मजबूती देने वाला बजट—विधायक शक्तिरानी शर्मा

Nishi Kashyap
4 Min Read

कालका, 17 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

सुनील दत्त: (हरियाणा बजट )हरियाणा विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान कालका विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक शक्तिरानी शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत वित्त वर्ष 2026-27 के बजट का पूर्ण समर्थन करते हुए इसे राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में दूरदर्शी एवं जनहितकारी बताया।

विधायक शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने वाला एक समावेशी और विकासोन्मुख बजट है। (हरियाणा बजट ) यह बजट माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के विज़न को आगे बढ़ाता है और प्रदेश को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करता है। (हरियाणा बजट )

उन्होंने कहा कि बजट में कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक सुरक्षा जैसे सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों को संतुलित रूप से शामिल किया गया है, जिससे राज्य के समग्र और संतुलित विकास को गति मिलेगी। किसानों के हित में हरियाणा एग्री बिजली वितरण कंपनी के गठन के निर्णय को उन्होंने ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे किसानों को समय पर और पर्याप्त बिजली उपलब्ध होगी, जिससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा और खेती की लागत में कमी आएगी। (हरियाणा बजट )

विधायक ने पंचायतों को सशक्त बनाने के प्रावधानों की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्राम स्तर पर निर्णय प्रक्रिया मजबूत होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम गांधीजी के ग्राम स्वराज के विचार को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। (हरियाणा बजट )

ग्रीन और सस्टेनेबल हरियाणा की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए विधायक शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि सरकारी भवनों, आंगनवाड़ी केंद्रों और शैक्षणिक संस्थानों को सौर ऊर्जा आधारित परिसरों में बदलने का निर्णय पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम है। साथ ही हरियाणा ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंट फंड की स्थापना से जलवायु परिवर्तन से निपटने में सहायता मिलेगी।

शहरी विकास के लिए विशेष कोष का प्रावधान करते हुए उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के विभिन्न शहरों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

विधायक शक्तिरानी शर्मा ने विशेष रूप से अपने क्षेत्र का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा—
“मोरनी क्षेत्र को ऑर्गेनिक ब्लॉक घोषित करने का निर्णय अत्यंत सराहनीय है। इससे क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा, किसानों की आय में वृद्धि होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। यह निर्णय पहाड़ी क्षेत्रों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।”

उन्होंने कहा कि यह बजट “विकास के साथ सामाजिक न्याय” की भावना को सशक्त करता है और हरियाणा को आने वाले समय की चुनौतियों के लिए तैयार करने वाला मजबूत रोडमैप प्रस्तुत करता है।

अंत में विधायक शक्तिरानी शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं उनकी पूरी टीम को इस जनहितकारी बजट के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह बजट हरियाणा को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *