गेहूं के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी, किसानों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
(CM सैनी) हरियाणा सरकार ने एक बार फिर किसानों को राहत देते हुए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 160 रुपये की बढ़ोतरी की है। हालांकि इस फैसले पर किसानों की प्रतिक्रिया अलग-अलग देखने को मिल रही है। कुछ किसान इस बढ़ोतरी से संतुष्ट हैं, (CM सैनी)जबकि कई किसानों का कहना है कि लागत के मुकाबले यह वृद्धि अभी भी कम है।
बढ़ते तापमान से पैदावार घटने की चिंता
किसानों का कहना है (CM सैनी) कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, खासकर मजदूरी का खर्च। वहीं मार्च की शुरुआत में ही तापमान में तेज बढ़ोतरी से गेहूं की फसल पर असर पड़ने की आशंका है। दिन में ज्यादा गर्मी और रात में तापमान में (CM सैनी) गिरावट के कारण फसल में बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

प्रति एकड़ उत्पादन घटने का अनुमान
किसानों के अनुसार बढ़ते तापमान की वजह से गेहूं के दाने का विकास पूरी तरह से नहीं हो पाएगा। पहले जहां एक एकड़ में 20 से 22 क्विंटल गेहूं की पैदावार होती थी, वहीं इस बार यह घटकर करीब 12 से 15 क्विंटल तक रहने की संभावना जताई जा रही है।
बारिश से फायदा, ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका
कुछ किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा बढ़ाया गया समर्थन मूल्य ठीक है, लेकिन फसल बिकने तक चिंता बनी रहती है। मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। किसानों का मानना है कि अगर समय पर बारिश हो जाए तो फसल को फायदा मिल सकता है, लेकिन यदि देर से बारिश या ओलावृष्टि होती है तो फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
