सुखपाल खैरा पर हंगामा: विशेषाधिकार उल्लंघन के नियमों के तहत होगी कार्रवाई

सुखपाल खैरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

Nishi Kashyap
4 Min Read

चंडीगढ़, 12 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

जीरकपुर में जल्द बनेगी सब तहसील

(सुखपाल खैरा )जीरकपुर में जल्द ही सब तहसील स्थापित की जाएगी। इसके लिए स्थानीय विभाग से मुफ्त जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है। बताया गया है कि स्थानीय निकाय मंत्री के साथ बैठक कर जल्द जमीन उपलब्ध कराने के लिए पहल की जाएगी।

सुखपाल खैरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

गुरुवार को पंजाब विधानसभा में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया। चीमा ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद खैरा ने चुने हुए जनप्रतिनिधियों का भी अपमान किया है।

मामले को जांच के लिए समिति के पास भेजा जाएगा

विधानसभा ने खैरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नियमों के तहत कार्रवाई शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब इस मामले को जांच के लिए संबंधित समिति को भेजा जाएगा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सरकार अपना प्रस्ताव तो लेकर आ गई, लेकिन कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ लाए गए निंदा प्रस्ताव का क्या हुआ, इस पर भी जवाब दिया जाना चाहिए।

विधायक सुक्खी के बयान पर सदन में विवाद

वहीं विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खी के एक बयान पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया। सुक्खी ने कहा कि कांग्रेस की आदत बन चुकी है और उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का भी अपमान किया है। इस बयान के बाद सदन में विवाद बढ़ गया। कांग्रेस के विरोध पर स्पीकर ने कहा कि सुक्खी से स्पष्टीकरण लिया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि विवादित शब्दों को कार्यवाही से हटा दिया जाएगा और विपक्ष को भी अपनी बात रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा।

जीरकपुर के राजस्व के बावजूद तहसील न होने का मुद्दा

इसी दौरान कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने विधानसभा में जानकारी दी कि जीरकपुर में जल्द सब तहसील बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए स्थानीय विभाग से मुफ्त जमीन देने का अनुरोध किया गया है और इस मुद्दे पर स्थानीय निकाय मंत्री के साथ बैठक कर जल्द फैसला लिया जाएगा। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने यह मुद्दा सदन में उठाते हुए कहा कि जीरकपुर पंजाब को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले क्षेत्रों में शामिल है, लेकिन इसके बावजूद यहां अब तक तहसील की व्यवस्था नहीं है।

पंजाब के एंट्री पॉइंट्स पर बनेंगे विरासत गेट

इसके अलावा सरकार ने बताया कि पंजाब के सभी एंट्री पॉइंट्स पर विरासत गेट बनाए जाएंगे। विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार डेराबस्सी और अंबाला से शंभू गेट पर भी जल्द विरासती गेट बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी लगभग तैयार कर ली गई है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *