विधायक शक्तिरानी शर्मा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 में शामिल हुईं विधायक शक्तिरानी शर्मा

Nishi Kashyap
4 Min Read

क्राईम आवाज इंडिया/पिंजौर सुनील दत्त

(विधायक शक्तिरानी शर्मा) फॉरेस्ट ऑडिटोरियम, पिंजौर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 में कालका की लोकप्रिय विधायक शक्तिरानी शर्मा ने सहभागिता की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिंजौर मंडल के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शक्तिरानी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की वास्तविक शक्ति बताते हुए कहा कि उनके समर्पण और परिश्रम से ही संगठन निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है। (विधायक शक्तिरानी शर्मा) उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, इतिहास एवं नीतियों के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

विधायक शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि देश आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि यह विकास स्पष्ट नीतियों, मजबूत निर्णयों और प्रभावी नेतृत्व का परिणाम है।

उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज सरकार की सबसे बड़ी पहचान गरीब कल्याण और अंत्योदय का संकल्प है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है। किसानों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना तथा पीएम कुसुम योजना जैसी पहलों से किसानों को आर्थिक मजबूती मिली है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों, मुद्रा योजना तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं के लिए स्टार्टअप इंडिया और कौशल विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज युवा वर्ग को नए अवसर मिल रहे हैं और भारत तेजी से विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो रहा है।

राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विधायक शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास’ के मंत्र पर पारदर्शी तरीके से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है और प्रदेश में तेज गति से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के लिए अनेक योजनाएँ प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं तथा बिना पर्ची-बिना खर्ची के युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियाँ प्रदान की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में विकास गांव-गांव तक पहुंच चुका है और प्रदेश एक मजबूत, पारदर्शी और विकासोन्मुख मॉडल के रूप में उभर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *