कालका, 9 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
काली माता मंदिर पहुंची विधायक शक्तिरानी शर्मा
(सुनील दत्त )कालका की माननीय विधायक शक्तिरानी शर्मा ने रविवार को कालका स्थित प्राचीन काली माता मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान विधायक शक्तिरानी शर्मा ने मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने वर्तमान में चल रहे कार्यों, निर्माण की गुणवत्ता तथा आगामी प्रस्तावित विकास योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। विधायक जी ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

धार्मिक स्थलों पर बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता
विधायक शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर बेहतर बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण मिल सके।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की महिलाओं को दी शुभकामनाएँ
पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक शक्तिरानी शर्मा ने 8 मार्च को मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा—
“महिलाएँ समाज की शक्ति और प्रेरणा का स्रोत हैं। परिवार से लेकर राष्ट्र निर्माण तक महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज और देश की प्रगति में सक्रिय योगदान दे सकें।”
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की और उम्मीद जताई कि इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
