पिंजौर,11 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
धूमधाम के साथ मनाया गया वार्षिक उत्सव
(वार्षिक उत्सव)आज पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिंजौर में वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी महोदया संध्या छिकारा , ब्लॉक एजुकेशन आफिसर पिंजौर, कर्मवीर, एम सी सौरभ गुप्ता , एम एस कौशिक , एमसी के सभी सदस्य, अभिभावक गण एवं अध्यापक व बच्चे उपस्थित रहे ।

सभी अतिथियों का हुआ स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत डी ई ओ मैडम द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति पर माला अर्पित करते हुए की गई। प्रधानाचार्या अलका गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। (वार्षिक उत्सव)मंच संचालन करते हुए इतिहास प्रवक्ता, सुरेखा यादव ने सभी अतिथियों का एक बार फिर से इस प्रोग्राम की शोभा बढ़ाने के लिए धन्यवाद किया एवं उनका स्वागत किया गया।
प्रधानाचार्या ने पढ़ी विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट
इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रधानाचार्या द्वारा पढ़ी गई एवं बच्चों ने सोनिया, प्रवक्ता कॉमर्स सुरेखा यादव, प्रवक्ता इतिहास, एवं आरती टीजीटी इंग्लिश के मार्गदर्शन में अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी की वाहवाही लूटी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों को जिला शिक्षा अधिकारी महोदया द्वारा सर्टिफिकेट, मैडल एवं ईनाम देकर सम्मानित किया गया जिस(वार्षिक उत्सव)में अकादमीय, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां शामिल थी। अपने अध्यक्षीय भाषण में जिला शिक्षा अधिकारी संध्या द्वारा विद्यालय प्रशासन की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं उनके दिया द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और बच्चों को उनकी प्रस्तुतियों के लिए शाबाशी दी।
बच्चों को प्रधानाचार्या ने दिया आशीर्वाद
खंड शिक्षा अधिकारी महोदय कर्मवीर ने बच्चों को भारत का भविष्य बताया एवं आने वाले समय में देश की जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वहन करने की शिक्षा दी। साथ ही एसएमसी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना भी की गई। (वार्षिक उत्सव)कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या अलका गुप्ता ने सभी स्टाफ सदस्यों की लग्न एवं मेहनत की सराहना की और बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
