लुधियाना के तीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए स्कूल परिसर

Nishi Kashyap
3 Min Read

चंडीगढ़ 10 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

धमकी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें भारी संख्या में मौके पर पहुंच गईं। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) और डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए तैनात किया गया।सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल परिसरों को तुरंत खाली करा लिया गया और छात्रों व स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया।

महानगर के तीन नामी स्कूलों में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब उन्हें बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला। सुबह करीब सात बजे स्कूल प्रबंधन को भेजे गए इस मेल में स्कूल परिसरों में विस्फोट की चेतावनी दी गई थी।

चारों और अफरा तफरी का माहौल

सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस और जिला प्रशासन को मामले से अवगत कराया, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें भारी संख्या में मौके पर पहुंच गईं। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) और डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए तैनात किया गया।

सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल परिसरों को तुरंत खाली करा लिया गया और छात्रों व स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। पुलिस ने स्कूलों के आसपास के क्षेत्रों को भी घेराबंदी कर सील कर दिया और सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

स्कूल के हर कोने की बारीकी से की गई जाँच

जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल के हर कोने की बारीकी से जांच की ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री का पता लगाया जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे अभियान की निगरानी करते रहे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि ई-मेल किस सर्वर या आईडी से भेजा गया और इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना नहीं है।

प्रशासन ने अभिभावकों और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ मामले की जांच कर रही हैं और जल्द ही धमकी भेजने वाले की पहचान कर ली जाएगी।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *