रैपर बादशाह की बढ़ीं मुश्किलें, महिला आयोग के सामने पेश न होने पर गिरफ्तारी के आदेश

Nishi Kashyap
3 Min Read

चंडीगढ़,13 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

रैपर बादशाह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

(रैपर बादशाह )मशहूर रैपर Badshah की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन Renu Bhatia ने पानीपत में तय समय पर पेश न होने पर सख्त रुख अपनाया है और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

तय समय पर आयोग के सामने नहीं हुए पेश

चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बताया कि रैपर बादशाह को आयोग के (रैपर बादशाह ) सामने पेश होने के लिए नोटिस भेजा गया था, लेकिन वह तय समय पर उपस्थित नहीं हुए। इसको गंभीर मानते हुए महिला आयोग ने कड़ी कार्रवाई का फैसला लिया है।

गिरफ्तारी के निर्देश, हरियाणा में शो पर रोक

रेनू भाटिया के अनुसार इस मामले में पानीपत और (रैपर बादशाह ) पंचकूला पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि बादशाह के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पूरे हरियाणा में नोटिस जारी किया गया है कि जब तक वह आयोग के सामने (रैपर बादशाह ) पेश नहीं होते, तब तक राज्य में उनका कोई भी शो आयोजित नहीं होने दिया जाएगा।

पासपोर्ट जब्त करने की भी मांग

महिला आयोग ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर बादशाह का पासपोर्ट जब्त (रैपर बादशाह ) करने की सिफारिश की जा सकती है, ताकि वह जांच से बचने के लिए विदेश न जा सकें।

महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त रुख

रेनू भाटिया ने कहा कि इस मामले में Uttarakhand State Commission for Women भी हरियाणा महिला आयोग का सहयोग करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और (रैपर बादशाह ) हरियाणा महिला आयोग प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा के लिए पूरी गंभीरता से कार्रवाई करेगा।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *