रामपुर ठड्यों में निःशुल्क मेडिकल कैंप एवं रक्त जाँच शिविर आयोजित, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।

Nishi Kashyap
3 Min Read

क्राईम आवाज इंडिया/कालका सुनील दत्त

रामपुर ठड्यों स्कूल में लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप

(निःशुल्क मेडिकल कैंप) पंडित केदार नाथ शर्मा हॉस्पिटल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रायपुर रानी खंड के अंतर्गत सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामपुर ठड्यों में निःशुल्क मेडिकल कैंप एवं रक्त जाँच शिविर का (निःशुल्क मेडिकल कैंप)आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की मरीजों की जांच

कैंप में (निःशुल्क मेडिकल कैंप) सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुखदीप तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शाइना उपस्थित रहे। चिकित्सकों ने आए हुए लोगों की स्वास्थ्य जाँच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया।

237 से अधिक मरीजों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

कैंप में कुल 237 से अधिक मरीज पंजीकृत हुए, जिनमें सामान्य रोग के 71, हड्डी रोग के 59, नेत्र रोग के 49 तथा 21 लोगों की निःशुल्क रक्त जाँच की गई। इसके साथ ही मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

हैप्पी कार्ड, आयुष्मान कार्ड और फैमिली आईडी की समस्याओं का समाधान

शिविर के दौरान हैप्पी कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं फैमिली आईडी से संबंधित समस्याओं का समाधान भी मौके पर ही किया गया तथा नए कार्ड बनाए गए।

महिलाओं के लिए निःशुल्क ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर

इसी अवसर पर निःशुल्क ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 37 महिलाओं ने अपनी जांच करवाई। यह पहल राज्यसभा सांसद Kartikeya Sharma और कालका की विधायक Shakti Rani Sharma के प्रयासों से संभव हुई।

नमो शक्ति रथ अभियान के तहत आयोजन

यह शिविर प्रधानमंत्री Narendra Modi के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किए गए नमो शक्ति रथ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसे We Women Want Foundation और ITV Network के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समय पर जांच सुनिश्चित करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

हर रविवार लगाए जा रहे हैं निःशुल्क मेडिकल कैंप

विधायक शक्तिरानी शर्मा के मार्गदर्शन में कालका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और वार्डों में प्रत्येक रविवार इस प्रकार के निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही तथा पूरे शिविर में सेवा भाव और स्वास्थ्य जागरूकता का माहौल देखने को मिला।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *