रक्तदान शिविर- विवेकानंद मानव सेवा सोसायटी 5 अप्रैल को कालका में लगाएगी 29 वाँ रक्तदान शिविर

Nishi Kashyap
2 Min Read

अभिनव शर्मा कालका/ क्राइम आवाज इंडिया

(रक्तदान शिविर) जाती पाती एवं राजनीति से ऊपर उठकर सामाजिक सेवा के कार्यों में सदैव आगे रहने वाली विवेकानंद मानव सेवा सोसायटी, कालका -पिंजौर के सदस्यों ने अप्रैल ,2026 दिन रविवार को होने वाले 29वें रक्तदान शिविर के विषय में मंथन किया गया।

सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल, एचएमटी टाउनशिप पिंजौर में प्रधान श्री नरेंद्र गुप्ता जी की अध्यक्षता में हुई मीटिंग (रक्तदान शिविर ) में सर्वसम्मति से इस बार रोहित पुंज, धर्मेंद्र शर्मा तथा आचार्य सुनील दत्त गौतम को रक्तदान शिविर के संयुक्त रूप से अध्यक्ष बनाया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन गीता भवन हाउसिंग बोर्ड, कालका में किया जाएगा। मीटिंग में भिन्न-भिन्न सदस्यों को भिन्न-भिन्न कार्यों की जिम्मेदारियां बांटी गई तथा सभी से बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर में रक्तदान करने की प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर सोसायटी के ऑर्गेनाइजर श्री पीयूष पुंज, सलाहकर श्री हिमांशु खोंसला,वरिष्ठ उप प्रधान श्री शेर चंद चावला, श्री परमजीत शर्मा,कोषाध्यक्ष श्री दलजीत मेहरा, जरनल सेक्रेटरी डॉ अजय वर्मा, जसकरण जीत सिंह जस्सी, दलजीत मेहरा, उपप्रधान इंद्रजीत शर्मा, सेक्रेटरी रोहित पुंज, श्री विजय वर्मा तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *