यूपी एसआई भर्ती परीक्षा विवाद: सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

Nishi Kashyap
3 Min Read

सीएम योगी बोले- आस्था पर न करें टिप्पणी (सीएम योगी)

उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे गए विवादित प्रश्न को लेकर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सभी भर्ती बोर्डों के अध्यक्षों को निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति, जाति, पंथ या संप्रदाय की भावनाओं और मर्यादा पर आपत्तिजनक टिप्पणी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री (सीएम योगी)ने कहा कि परीक्षा से जुड़े प्रश्न तैयार करते समय विशेष सतर्कता बरती जाए। इसके लिए (सीएम योगी)भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष पेपर सेटर्स को स्पष्ट निर्देश दें कि प्रश्नों में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या अमर्यादित सामग्री शामिल न हो। साथ ही ऐसी हरकतें करने वाले व्यक्तियों को तुरंत प्रतिबंधित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सीएम योगी ने यह भी कहा कि….

सीएम ने यह भी कहा कि परीक्षा केंद्रों के साथ होने वाले एमओयू में भी इस संबंध में स्पष्ट शर्त जोड़ी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

इस मामले पर उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने भी कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश (सीएम योगी)

दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान की जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे फील्ड में जाकर किसानों से बातचीत करें और नुकसान का सही आकलन करें।

उन्होंने कहा कि राहत आयुक्त फील्ड अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहें और फसलों की क्षति का आकलन कर समय पर किसानों को मुआवजा देने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *