माता वैष्णो देवी के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग।

Nishi Kashyap
3 Min Read

क्राईम आवाज इंडिया/कालका सुनील दत्त

बस सेवा शुरू करने की मांग (माता वैष्णो देवी)

कालका शहर रेलवे स्टेशन से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए बस और ट्रेन सेवा बंद हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इन्हें दोबारा शुरू नहीं किया गया है। ऐसे में 19 मार्च से शुरू होने जा रहे चैत्र ( माता वैष्णो देवी) नवरात्र को देखते हुए कालका, पिंजौर और आसपास के क्षेत्रों के रेलवे श्रद्धालुओं ने एक बार फिर इन सेवाओं को शुरू करने की मांग उठाई है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं, लेकिन सीधी बस और ट्रेन सेवा बंद होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस सेवा बंद होने के साथ-साथ कालका से वैष्णो देवी

निजी वाहनों से महंगी पड़ रही माता वैष्णो देवी की यात्रा

नवंबर से बस सेवा ठप पड़ी है, जिसके कारण श्रद्धालुओं को निजी वाहनों में अधिक खर्च कर यात्रा करनी पड़ रही है। कई जरूरतमंद श्रद्धालु तो अधिक खर्च के कारण दर्शन के लिए जा ही नहीं पा रहे हैं। लोगों ने बताया कि पहले कालका डिपो से रोजाना शाम करीब 4:40 बजे बस जम्मू-कटरा के लिए रवाना होती थी। जानकारी के अनुसार यह बस पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ सेक्टर-43 पहुंचती थी, जहां से शाम करीब 7 बजे आगे के लिए चलती थी और अगले दिन सुबह लगभग 4 बजे जम्मू-कटरा पहुंचती थी।

जानकारी के अनुसार वापसी में बस कटरा बस स्टैंड से दोपहर 2:20 बजे कालका के लिए रवाना होती थी और देर रात करीब डेढ़ बजे कालका पहुंचती थी। कटरा के लिए सीधी ट्रेन सेवा भी लंबे समय से बंद है, जिससे श्रद्धालुओं की परेशानी और बढ़ गई है। श्रद्धालुओं ने परिवहन विभाग और रेलवे प्रशासन से मांग की है कि 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र और हिंदू

नववर्ष (विक्रम संवत् 2083) को देखते हुए कालका से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए बस और ट्रेन सेवा जल्द से जल्द दोबारा शुरू की जाए, ताकि क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं को माता के दरबार तक पहुंचने में सुविधा मिल सके।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *