भाजपा मंडल नयागांव ने बड़ साहिब गुरुद्वारा के नजदीक पंजाब सरकार के खिलाफ किया जोरदार धरना प्रदर्शन

Nishi Kashyap
3 Min Read

न्यू- चंडीगढ, 24 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

भाजपा मंडल नयागांव द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन

जे के बत्ता: भाजपा मंडल नयागांव ने बड़ साहिब गुरुद्वारा के पास पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाजपा जिला (भाजपा मंडल नयागांव) मोहाली के प्रधान संजीव वशिष्ठ के दिशा-निर्देशों के अनुसार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भुप्पी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। धरने का मुख्य उद्देश्य पंजाब सरकार पर दबाव बनाना था, ताकि डीएम गगनदीप रंधावा द्वारा की गई आत्महत्या के मामले की तत्काल सीबीआई जांच कराई जाए।

प्रदर्शनकारियों ने भगवंत मान सरकार से मांग की है कि इस केस को बिना देरी के सीबीआई को सौंपा जाए तथा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। भाजपा मंडल नयागांव के प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि डीएम रंधावा ने मंत्री लालजीत भुल्लर के दबाव में आ कर आत्महत्या की है , तथा इस मामले को जाँच सीबीआई को सौंपकर उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। यह प्रदर्शन लालजीत भुल्लर के दबाव में डीएम द्वारा की गई आत्महत्या के खिलाफ न्याय की मांग के लिए किया गया।

भाजपा मंडल नयागांव का मानना है कि….

भाजपा मंडल नयागांव का मानना है कि पंज के मुख्य मंत्री भगवंत मान सरकार इस संवेदनशील मामले को दबाने का पुोर प्रयास कर रही है, जो हम कभी भी नही होने देंगे । हम पंजाब सरकार से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और दोषियों को कड़ी से कडी सजा दी जाए।

धरने में भाजपा के पुर्व पार्षद सुरेंद्र कौशिश बब्बल, कांसल की पार्षद के पति संजू कांसल, पार्षद प्रमोद कुमार, प्रधान हरमेश नट्टू, भाजपा कार्यकारिणी के महासचिव सुरेश यादव, संजय गुप्ता, शेषराम ठाकुर , युवा मोर्चा के प्रधान शुभम शर्मा , आयुषमान बत्ता , देवेश कौशिश, संदीप जॉनी, सोनू बिडला, अतुल अरोरा , ओमप्रकाश, मक्खन गुज्जर , शिवा आदि सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकारिणी सदस्य, पार्षद एवं सीनियर नेता लगभग 500 से अधिक की बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *