कालका,26 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
बाबा बालक नाथ जी के दरबार में किया गया ध्वजारोहण
सुनील दत्त: कालका शहर के साथ लगते गांव औंरिया स्थित प्राचीन श्री सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर में वार्षिक मेला व भंडारे का आयोजन किया गया। (बाबा बालकनाथ मंदिर) सुबह मंदिर में स्थापित हवनकुण्ड में आहुतियाँ डाली गई और बाबा बालक नाथ जी की आरती उतारी गई।
बाबा बालक नाथ जी के दरबार में ध्वजारोहण किया गया। मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर (बाबा बालकनाथ मंदिर) से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर शीश नवाया। श्रद्धांलुओं ने भजन-कीर्तन कर बाबा जी का गुणगान किया।
मंदिर के भगत व सेवादार रंजीत वीर ने बताया कि…(बाबा बालकनाथ मंदिर)
दोपहर 12 बजे से विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के भंडारे का वितरण किया गया। मंदिर के भगत व सेवादार रंजीत वीर ने बताया कि हर वर्ष चैत्र मास के दौरान यहाँ वार्षिक मेला लगता है और विशाल भंडारा आयोजित किया जाता है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों का परिवार सहित बाबा बालकनाथ जी के मंदिर पहुंचने पर धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किया गया ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो प्रसिद्ध समाजसेवी धर्मपाल मेहता ने बाबा बालक नाथ के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को सफल बनाएं।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
