क्राईम आवाज इंडिया/ पंचकूला सुनील दत्त
हरियाणा प्रदेश की उपाध्यक्ष बन्तो कटारिया ने कहा की मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समय-समय पर बैठक कर मिडिल ईस्ट में उत्पन्न युद्ध परिस्थितियों के कारण एल.पी.जी.गैस की आपूर्ति बाधित होने संबंधी फ़ैल रही अफवाहों की स्तिथि पर चर्चा की है।
बन्तो कटारिया ने बताया कि (बन्तो कटारिया) वर्तमान में पेट्रोल-डीजल और एल.पी.जी.की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध हैं । गैस की आपूर्ति निरंतर प्राप्त हो रही हैं । हालांकी (बन्तो कटारिया) कमर्शियल गैस की सिलिंडर की आपूर्ति में अस्थाई रूप से बाधा आ रही हैं ।क्योंकि कमर्शियल सिलैंडर प्राथमिकता के आधार पर शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों को दिए जा रहें हैं l
बन्तो कटारिया ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की लोगों में झूठी अफवाह व भ्रम फैलाना कांग्रेस पार्टी का पुराना काम हैं। हरियाणा की नायब सरकार ने यह सुनिश्चित किया हैं कि घरेलू गैस सिलेंडर की चोरी या कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तो, पुलिस अधीक्षकों और जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।
बन्तो कटारिया ने आमजन से अपील करी की वे एल.पी.जी. गैस की आपूर्ति को लेकर फ़ैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें एवं भंडारण से बचे क्योंकि राज्य में आवश्यक पैट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध हैं व आपूति सुचारू रूप से जारी रहेगी l
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
