कालका,7 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
बंदरों का हमला
(सुनील दत्त) कालका शहर के साथ लगते भरत नगर में पांच वर्षीय मासूम पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। बच्चे के पिता वरूण वर्मा के अनुसार मंगलवार को उनका बेटा घर के अंदर फर्स्ट फ्लोर पर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ रहा था, तभी वहां मौजूद बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे की पीठ पर चोट आई, जिसे देखकर परिजन उसे उपचार के लिए कालका अस्पताल लेकर गए। वरूण वर्मा ने बताया कि उनके घर के आसपास भारी तादाद में बंदर हैं और बच्चों को स्कूल भेजते समय अभिभावक हाथ में डंडा लेकर निकलते हैं। उन्होंने प्रशासन से यहां विशेष अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ने की मांग की। इससे पहले भी भारत नगर में कई लोगों पर बंदरों द्वारा हमले की घटनाएं हो चुकी हैं।
बंदरों का हमला-बंदरों को पकड़ने की माँग कर रहे कॉलोनी निवासी

रतपुर कॉलोनी और आसपास के निवासी नगर परिषद कालका-पिंजौर (बंदरों का हमला) और जिला प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि बंदरों को पकड़ने और आतंक रोकने के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाएं
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
