(फायरिंग) कनाडा में सिख युवक की गोली मारकर हत्या, हाईवे-2 पर कार को घेरकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Nishi Kashyap
3 Min Read

चंडीगढ़, 18 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

(फायरिंग)मृतक की पहचान बीरइंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब का निवासी था और स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। पुलिस के मुताबिक उसने ओंटारियो में अपनी पढ़ाई पूरी की थी और हाल ही में अल्बर्टा प्रांत में कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में काम कर रहा था।

हाईवे पर घेरकर किया हमला

यह वारदात एडमिंटन के पास लेड्यूक इलाके में हाईवे-2 पर हुई। जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने कार को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें बीरइंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। (फायरिंग)

बताया जा रहा है कि घटना के समय बीरइंद्र अपने दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकला था। उसकी कार में एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, हालांकि पुलिस ने उसकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की है।

पिकअप ट्रक में सवार थे हमलावर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफेद या ग्रे रंग के पिकअप ट्रक में आए हमलावरों ने पहले कार को रोका और फिर गोलियां चला दीं। हमला इतना अचानक था कि बचने का कोई मौका (फायरिंग) नहीं मिला।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हमला किसी पुरानी रंजिश का नतीजा था या फिर कोई अन्य कारण है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए लेड्यूक आरसीएमपी की मेजर क्राइम यूनिट जांच में जुटी हुई है।

लोगों से मांगी गई मदद

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी या सीसीटीवी फुटेज हो तो तुरंत साझा करें, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।

घटना की खबर मिलते ही पंजाब में मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही भारत सरकार से भी इस मामले में हस्तक्षेप की उम्मीद जताई जा रही है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *