पिंजौर में निःशुल्क मेडिकल कैंप एवं रक्त जाँच शिविर का आयोजन, हजारों लोगों ने उठाया लाभ

Nishi Kashyap
4 Min Read

पिंजौर, 9 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

पिंजौर में निःशुल्क मेडिकल कैंप एवं रक्त जाँच शिविर का आयोजन

( सुनील दत्त ) पंडित केदार नाथ शर्मा हॉस्पिटल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पिंजौर स्थित सीनियर सिटीजन भवन, बिटना रोड (नजदीक परशुराम मंदिर) में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप एवं रक्त जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

इस अवसर पर कालका विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक शक्तिरानी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने शिविर में आए लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया। ( निःशुल्क मेडिकल कैंप) विधायक शक्तिरानी शर्मा ने सीनियर सिटीजन एसोसिएशन पिंजौर की टीम का सफल एवं सुव्यवस्थित मेडिकल कैंप के आयोजन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

विधायक शक्तिरानी शर्मा ने कहा—

“इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। कई परिवार आर्थिक कारणों से समय पर स्वास्थ्य जांच नहीं करवा पाते, ऐसे में इस तरह की पहल उन्हें बड़ी राहत देती है। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हों और जनसेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहें।”

315 से अधिक मरीज हुए पंजीकृत

कैंप में कुल 315 से अधिक मरीज पंजीकृत हुए, जिनमें सामान्य रोग के 107, हड्डी रोग के 61, नेत्र रोग के 73, दंत रोग के 08 तथा 66 लोगों की निःशुल्क रक्त जाँच की गई। इसके साथ ही मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान हैप्पी कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं फैमिली आईडी से संबंधित समस्याओं का समाधान भी मौके पर ही किया गया तथा नए कार्ड बनाए गए।

( निःशुल्क मेडिकल कैंप)कैंप में सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र पाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल तथा दंत चिकित्सक डॉ. श्रुति उपस्थित रहीं। चिकित्सकों ने आए हुए लोगों की स्वास्थ्य जाँच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया।

निःशुल्क ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने करवाई जांच

इसी अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु निःशुल्क ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर भी लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुँचकर अपनी जांच करवाई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। ( निःशुल्क मेडिकल कैंप) यह सराहनीय पहल लोकप्रिय राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा एवं कालका की लोकप्रिय विधायक शक्तिरानी शर्मा के विशेष प्रयासों से संभव हो सकी, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को बड़ी राहत मिली।

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम में जनसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सहयोग का सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *