पंजाब विधानसभा में हंगामा: सुखपाल खैरा को लेकर सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Nishi Kashyap
4 Min Read

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को लेकर सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने खैरा की सदस्यता रद्द करने की मांग की।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि खैरा को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि खैरा महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं, जो बिल्कुल स्वीकार नहीं की जा सकती।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक नारेबाजी करते हुए सदन के बीचों-बीच वेल में पहुंच गए। (पंजाब विधानसभा) हंगामे के बीच खैरा और चीमा के बीच तीखी बहस भी हुई। आप विधायकों ने आरोप लगाया कि खैरा असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

वहीं नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह भाजवा ने खैरा का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने जो भी बयान दिया है, वह सदन के बाहर दिया गया था, इसलिए उस पर विधानसभा में चर्चा नहीं होनी चाहिए।

बाजवा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की कोशिश भी की, (पंजाब विधानसभा) लेकिन स्पीकर Kultar Singh Sandhwan ने इसे स्वीकार नहीं किया। स्पीकर ने कहा कि अगर खैरा माफी मांगते हैं, तो उसके बाद प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है।

विधानसभा में विवाद बढ़ने के बाद सदन को 20 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया है।

सत्र दोबारा शुरू होने पर आप विधायकों ने कांग्रेस विधायक खैरा की सदस्यता रद्द करने की मांग की। स्पीकर ने भी कहा कि बिना माफी खैरा को बात रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। (पंजाब विधानसभा) आप और कांग्रेस दोनों विधायकों ने नारेबाजी की जिसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

हिमाचल सरकार की ओर से एंट्री टैक्स बढ़ाने का विरोध

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाए गए एंट्री टैक्स का मुद्दा भी उठाया गया। विधायक दिनेश चढ़ा ने सवाल किया कि क्या पंजाब सरकार भी हिमाचल या दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर एंट्री टैक्स लगाने पर विचार कर रही है। (पंजाब विधानसभा) उन्होंने सुझाव दिया कि इस मामले में एडवोकेट जनरल ऑफिस और कानूनी विशेषज्ञों से राय लेकर फैसला किया जाए।

इस पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जवाब देते हुए कहा कि इस मुद्दे पर स्थानीय निकाय विभाग, लोक निर्माण विभाग और कानूनी विशेषज्ञों के साथ बैठकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस बैठक में विधायक दिनेश चड्ढा को भी शामिल किया जा सकता है।

चीमा ने साथ ही हिमाचल सरकार पर निशाना साधते हुए (पंजाब विधानसभा) कहा कि वहां की कांग्रेस सरकार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, जिसके चलते एंट्री टैक्स को 70 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये करना पड़ा।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *