लुधियाना 10 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की भारी कमी
(LPG गैस ) अमेरिका और इज़रायल की ओर से ईरान समेत कई खाड़ी देशों पर किए जा रहे घातक हमलों के बाद देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की भारी कमी देखने को मिल रही है। मौजूदा स्थिति यह है कि देश की तीनों प्रमुख गैस कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई अस्थायी रूप से रोक दी है। इसका असर पंजाब की औद्योगिक नगरी के कारोबार पर भी पड़ने लगा है और ( LPG गैस) उद्योग जगत में चिंता का माहौल बन गया है। ऐसे हालात में आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।
केंद्रीय पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय सहित गैस कंपनियों के द्वारा जहां घरेलू उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर की सप्लाई देने के लिए कई तरह के नियम और शर्तें लागू की गई हैं वहीं 5, 19 और 425 किलोग्राम वाले जंबो कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद होने के कारण व्यापारिक संस्थानों सहित औद्योगिक ( LPG गैस) घरानों में भी बड़े संकट पैदा होने की संभावना बढ़ गई है।
आने वाले समय में हालात बिगड़ने के आसार
बताया जा रहा है कि गैस कंपनियों के प्लांट्स पर कमर्शियल गैस सिलेंडरों का कोटा भरने के लिए गाड़ियों की बड़ी लाइन लगी हुई है जबकि कंपनियों द्वारा डीलरों को कोरा जवाब देकर सप्लाई देने से हाथ खड़े कर दिए गए हैं जिसके चलते सिस्टम पूरी तरह से तहस-नहस पड़ने का संकट तेजी के साथ बढ़ने की संभावनाएं बनती जा रही हैं, जो कि आने वाले दिनों में आम लोगों के साथ ही बड़े औद्योगिक घरानों की आर्थिक और व्यापारिक दशा पर बड़ी मार मारेगा और वहीं बेरोजगारी बढ़ने से देशभर में एक बार फिर से कोरोना महामारी जैसे गंभीर हालात पैदा कर सकता है।

घरेलू गैस की आपूर्ति के लिए मची हाहाकार
सोमवार सुबह करीब 9 बजे से लेकर देर शाम तक गैस एजेंसियों के दफ्तरों के बाहर सिलेंडर भरवाने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग एक गैस सिलेंडर हासिल करने के लिए तरह-तरह की सिफारिशें और जुगाड़ लगाते नजर आए। इस दौरान जब डीलरों ने अपनी मजबूरी जताई, तो कई जगह उपभोक्ताओं और डीलरों के बीच बहस भी हो गई। ( LPG गैस) दूसरी ओर शहर के अलग-अलग इलाकों में घरेलू गैस की कालाबाजारी और अवैध तरीके से सिलेंडर बेचने वाले लोगों को भी गैस की सप्लाई न मिलने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे ऐसे कई अवैध अड्डे फिलहाल बंद हो गए हैं।
लुधियाना के उद्योग और कारोबार पर पड़ रहा असर
अरुण इंडेन गैस सर्विस के प्रमुख अरुण अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह रोक दी गई है। ( LPG गैस) उन्होंने कहा कि औद्योगिक शहर की करीब 80 प्रतिशत इंडस्ट्री की मशीनें और उत्पादन कार्य एलपीजी गैस पर निर्भर है। ऐसे में गैस की आपूर्ति बंद होने से लुधियाना के उद्योग और कारोबार पर बड़ा असर पड़ रहा है। इसके साथ ही होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा व्यवसाय भी गंभीर संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल केंद्रीय मंत्रालय की ओर से केवल अस्पतालों में मरीजों के भोजन और रेलवे की पैंट्री में बनने वाले खाने के लिए ही कमर्शियल गैस उपलब्ध करवाई जा रही है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
