पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च- पंजाब सरकार ने लॉन्च की पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी

पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च

Nishi Kashyap
6 Min Read
(पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी )

चंडीगढ़, 7 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

“उद्यमी भी अन्नदाता”- भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उद्योग और कारोबार के कारण हजारों परिवारों के चूल्हे जलते हैं और इस लिहाज से उद्यमी भी अन्नदाता हैं। (पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी)भगवंत मान ने यह भी कहा कि सरकार उद्योगों को यह पॉलिसी दे रही है और महिलाओं (पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी) को भी जल्द ही मान सरकार की ओर से बड़ा तोहफा दिया जाएगा।

मान सरकार ने शनिवार को लुधियाना में पंजाब की नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की। साथ ही उन्होंने उद्योगपतियों के साथ बैठकर सरकार की योजनाओं और उद्योगों को दिए जाने वाले प्रोत्साहनों की जानकारी दी। (पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को रंगला बनाने के लिए इंडस्ट्री का विकास बहुत जरूरी है और पंजाब को नंबर वन बनाए बिना देश विश्व गुरु नहीं बन सकता। साथ ही उन्होंने कहा की इस नीति के जरिए इंडस्ट्री को सरकार ने रनवे मुहैया करा दिया है अब उड़ान भरने की बारी उद्योग जगत की है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों को अपना साझेदार मानती है। उनकी एक ही इच्छा है कि उद्योगों का कारोबार बढ़े और पंजाब के युवाओं को रोजगार मिले। उनका कहना है की अगर कोई उद्योगपति तीन यूनिट लगाने की अनुमति मांगता है तो सरकार पांच यूनिट लगाने की अनुमति देने को भी तैयार है, बशर्ते कि वह पंजाब के युवाओं को रोजगार दे। (पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी ) उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह पॉलिसी उद्यमियों के सुझावों के आधार पर तैयार की गई है और इसमें करीब 78 प्रतिशत सुझावों को शामिल किया गया है।

इससे पहले उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह देश की सबसे बेहतर इंडस्ट्रियल पॉलिसी में से एक है। उन्होंने बताया कि इसे मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में तैयार किया गया है। (पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी ) साथ ही अरोड़ा ने कहा कि पॉलिसी को तैयार करने के लिए 24 कमेटियां बनाई गई थीं, जिनमें विभागीय अधिकारियों, पंजाब डेवलपमेंट कमिशन और उद्योग प्रतिनिधियों की राय ली गई। पॉलिसी तैयार करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल किया गया है।

निवेश और रोजगार पर मिलेंगे विशेष प्रोत्साहन

पंजाब में पहली बार कैपिटल सब्सिडी दी जाएगी। (पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी )
नई पॉलिसी के तहत रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई प्रोत्साहन दिए गए हैं।
25 करोड़ रुपये निवेश और 50 कर्मचारियों वाली इकाइयों को थ्रेसहोल्ड कैटेगरी में शामिल किया जाएगा।
जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (जेडएलडी) पर 100 प्रतिशत छूट मिलेगी।
इंसेंटिव पैकेज के लिए 15 साल का समय दिया जाएगा।
रोजगार देने पर प्रति कर्मचारी 3000 रुपये प्रति माह का इंसेंटिव मिलेगा
उद्योगों के मॉर्डनाइजेशन और विस्तार पर भी सब्सिडी दी जाएगी।
आईटी सेक्टर के लिए यह इंसेंटिव 5000 रुपये प्रति कर्मचारी प्रति माह होगा।

नई पॉलिसी के तहत महिलाओं को रात में भी काम करने की अनुमति दी जाएगी, हालांकि इसके लिए उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना उद्योगों की जिम्मेदारी होगी। (पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी ) पंजाब सरकार ने सीमावर्ती जिलों में उद्योग लगाने को बढ़ावा देने के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त इंसेंटिव देने की घोषणा की है।

उद्योगों का पंजाब की ओर बढ़ रहा रूझान

(पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी ) भगवंत मान ने कहा कि उद्योगों से जुड़े विभागों को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाकर व्यवस्था को सरल बना दिया गया है। बिजली, उद्योग और स्थानीय निकाय विभागों को आपस में जोड़ा गया है, जिससे उद्योगों के काम तेजी से होंगे। (पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी ) इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास विकास का कोई विजन नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल मोटरसाइकिल टैक्स फ्री करने जैसे वादे करना कोई विजन नहीं है। (पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी ) उन्होंने बताया कि उद्योगों का पंजाब की ओर रुझान बढ़ रहा है। टाटा स्टील 3200 करोड़ रुपये के निवेश से लुधियाना में 20 मार्च को अपना प्लांट शुरू करने जा रही है। (पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी ) उन्होंने कहा कि राज्य में स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट भी खोले जाएंगे, ताकि युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित किया जा सके। इसके अलावा हलवारा एयरपोर्ट से इसी माह के अंत तक उड़ाने शुरू कर दी जाएंगी।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *