पिंजौर, 9 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
अपराधों की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा अभियान
(सुनील दत्त) (अवैध हथियार ) अपराधों की रोकथाम और अवैध हथियार रखने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार एएसआई सुखचैन सिंह के नेतृत्व में डिटेक्टिव स्टॉफ की टीम गश्त पर थी। ((अवैध हथियार ))टीम द्वारा थाना पिंजौर क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी की घटनाओं के मद्देनज़र चंडीमंदिर लाइट, अमरावती रिहायशी क्षेत्र, अमरावती फ्लाईओवर होते हुए सूरजपुर बाईपास क्षेत्र में गश्त की जा रही थी।

डिटेक्टिव स्टाफ टीम को मिली थी गुप्त सूचना
इसी दौरान करीब दोपहर 1:00 बजे डिटेक्टिव स्टाफ टीम को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अरुण पुत्र पंजाब सिंह निवासी गांव दहेमी, थाना बदाऊं, जिला बदाऊं (उत्तर प्रदेश), उम्र 22 वर्ष, जो वर्तमान में बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में काम करता है, अपने पास अवैध हथियार रखता है और इस समय पिंजौर-कालका हाईवे पर HMT पिंजौर के मुख्य गेट के पास किसी का इंतजार कर रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर एक युवक को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी से एक अवैध देशी पिस्टल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज प्रक्रिया शुरू
पुलिस द्वारा आरोपी से उक्त हथियार के संबंध में लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत करने को कहा गया, ((अवैध हथियार )) लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।आरोपी के खिलाफ धारा 25(1-B)A, 54, 59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।
पंचकूला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार रखने या कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्कता से कार्य कर रही है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
