न्यू- चंडीगढ, 20 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
जे के बत्ता: (अवैध गैस रिफिलिंग) नयागांव –नाडा और कांसल में अवैध रसोई गैस भरने का कारोबार जोरो पर है , जिससे पहले भी ऐसे कई बार धमाके हो चुके है । अब पिछले माह 22 फरवरी को नयागांव के नाडा में एक दुकानदार नितिन ने किराये पर लिये गये दो कमरो के घर में बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में अवैध तरीके से रसोई गैस भरने के दौरान जोरदार धमाका हुआ, जिससे उसके दो नाबालिग झुलस गए।
यह घटना (अवैध गैस रिफिलिंग) नयागांव के नाडा की है । गांव नाडा में नितिन ने बर्तन की दुकान की आड में अवैध गैस भरने की दुकान खोल रखी है । उसके साथ ही इसने रिहायशी क्षेत्र में दो कमरों का एक घर अलग से नजदीक ही किराये पर लिया हुआ है वहां पर दो नाबालिग कर्मचारी रखा हुआ है जिससे नितिन बडे कमर्शियल गैस सिलेंडर में से छोटे सिलेंडरों में अवैध गैस भरने का (अवैध गैस रिफिलिंग) काम करवाता था ।
22 फरवरी को लगभग एक बजे जोरदार धमाका हुओ जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया तो पता चला कि इस किराये के घर में अवैध सिलेंडर भरने के दौरान ब्लास्ट हो गया । उस कमरे में जब (अवैध गैस रिफिलिंग) ब्लास्ट हुआ उस समय लगभग 12 सिलेंडर उस घर में पडे थे । जिसे पड़ोसियों ने फटाफट उस कमरे से सारे गैस के सिलेंडर बाहर फेंके थे ।
कल हुऐ गैस सिलेंडर में ब्लास्ट के दौरान जो दो लडके सन्नी व अनमोल नाम के झुलसे थे उनमें से अनमोल की 24 फरवरी को सवेरे मृत्यु हो गई थी । अनमोल की माँ रेखा पत्नी काला ने बताया कि वह लोगो के घरों में साफ-सफाई का काम करती है उसे सिर्फ ऐक ही बेटा अनमोल था । उसने नयागांव थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका 10 साल का बेटा अनमोल जनता मॉडल स्कूल नयागांव में पढाई करता है ।
वह कुछ दिन से स्कूल नही गयो तो कल वह अपने दोस्त सन्नी के साथ उसके साथ चला गया जिधर वह गैस के रिफिल का काम करता है । कल दोपहर को उसको सूचना मिली कि उसका बेटा अनमोल और सन्नी दोनो गैस के सिलेंडर में हुऐ (अवैध गैस रिफिलिंग) धमाके में झुलस गये थे । दोनो के झुलने से उनके (अवैध गैस रिफिलिंग) सारे कपडे जल चुके थे तथा वह दोनो नग्न अवस्था में बाहर की ओर बचाओ-बचाओ बोलते हुऐ भाग रहे थे । उनको चंडागढ के सैक्टर 16 के अस्पताल में उपचार के लिये दाखल करवाया गया था जिस पर उनकी नाजुक हालत को देखते उनको पी जी आई में भेज दिया गया ।

वहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है । नयागांव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरबीर सिंह ने बताया कि नितिन नामक दुकानदार बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में अवैध रूप से रसोई (अवैध गैस रिफिलिंग) गैस भरने का काम कर रहा था । घटना के समय 8 बड़े सिलेंडर में से 4 छोटे सिलेंडरो में गैस भरी जा रही थी, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में उनके दो नाबालिग कर्मचारी झुलस गए।
दोनों को तुरंत इलाज के लिए सेक्टर-16 अस्पताल भेजा (अवैध गैस रिफिलिंग) गया वहां से उनकी नाजुक हालत देखते हुऐ उनको पी जी आई रैफर कर दिया । जिसमे से अनमोल नाम के 10 साल के नाबालिक की 24 फरवरी को सवेरे मृत्यु हो गई तथा दूसरा सन्नी की हालत बहुत नाजुक बनी थी जो जिंदगी और मौत की लड़ाई लड रहा था उसकी भी मृत्यु 18 मार्च को सुबह 8 बजे हो गई ।
दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज (अवैध गैस रिफिलिंग)
नयागांव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरबीर सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद दुकानदार नितिन के खिलाफ बी एन एस की धारा 287-288-328 (एफ)असैशनल कोमीडेटस ऐक्ट 3और असैशनल कोमीडेटस ऐक्ट 7 के कानूनी प्रावधानों के तहत (अवैध गैस रिफिलिंग) मामला दर्ज किया गया था लेकिन आज सवेरे ऐक नाबालिग अनमोल की मृत्यू होने के कारण ऐक बी एन एस की धारा 106 को अतिरिक्त जोड दिया गया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
इसके साथ ही खाद्य विभाग को भी मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। अब दूसरे लडके सन्नी की मृत्यु के बाद उसके खिलाफ धारा में बढोतरी की जा रही है ।
सारी अवैध रसोई गैस के कारोबार की दुकानें होंगी सील (अवैध गैस रिफिलिंग)
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरबीर सिंह ने कहा कि मै खाद्य विभाग के साथ ज्वाइंट अभियान चला कर ऐसे सारे अवैध गैस के कारोबार की दुकानो को सील करवा रहे है । जिससे ऐसी कोई अप्रिय घटना ना हो मेरी टीम सादे कपड़ों में अवैध गैस के कारोबार की दुकानों की लिस्ट बना रही है जिन पर जल्द कार्यवाही होने वाली है ।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
