कालका, 26 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
सुनील दत्त: (नर्सिंग कॉलेज) कालका शहर के खेड़ा वाली में बने जीएनएम-एएनएम नर्सिंग कॉलेज भवन के उद्घाटन के करीब पांच महीने बाद भी कक्षाएं शुरू नहीं होने पर शिवालिक विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव विजय बंसल एडवोकेट ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। विजय बंसल ने कहा कि पिछले वर्ष 5 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा नर्सिंग कॉलेज भवन का वर्चुअल उद्घाटन किया
गया था, लेकिन अब तक न तो स्टाफ की नियुक्ति हुई। हुई है और न ही छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार भवन फिलहाल खाली पड़ा है।उन्होंने बताया कि इस विषय में उन्होंने आरटीआई एक्ट 2005 के तहत स्वास्थ्य विभाग से जानकारी मांगी थी।
विभाग की ओर से केवल इतना बताया गया कि…(नर्सिंग कॉलेज)
विभाग की ओर से केवल इतना बताया गया कि बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए 60 सीटों की एनओसी दी गई है, लेकिन कक्षाएं कब शुरू होंगी और कॉलेज निर्माण पर कुल कितनी लागत आई है, इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। विजय बंसल ने कहा कि गांव खेड़ा वाली में करीब दो एकड़ भूमि पर लगभग 1.23 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज भवन का निर्माण किया गया है, जिसकी लागत करीब 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके बावजूद अभी तक संस्थान में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू नहीं होना चिंता का विषय है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
