धमकी- जालंधर के तीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Nishi Kashyap
2 Min Read

जालंधर, 16 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप (धमकी)

(धमकी )महानगर में एक बार फिर धमकी भरे ई-मेल मिलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार Apeejay और DPS समेत कुछ अन्य स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल में स्कूलों के लिए 1:11 बजे का समय बताया गया है। इसके अलावा पंजाब विधानसभा के लिए 2:11 बजे और दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन के लिए 9:11 बजे का भी जिक्र किया गया है। वहीं बाद में एक और ई-मेल सामने आया, जिसमें St. Soldier Divine Public School, Akal Academy और CT Group को भी धमकी दी गई है।

पंजाब को भारत से अलग करने का किया दावा (धमकी)

ई-मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाना बनाने की बात भी लिखी गई है। इसके साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को हटाने जैसी आपत्तिजनक बातें भी संदेश में दर्ज की गई हैं। संदेश में खालिस्तान से जुड़े संदर्भ भी दिए गए हैं और पंजाब को भारत से अलग करने का दावा किया गया है।

ई-मेल के सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई हैं। ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है, जबकि स्कूलों औरअन्य संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *