तेल बाजार पर मंडराया संकट? पेट्रोल पंप मालिकों ने बताई वर्तमान स्थिति

Nishi Kashyap
3 Min Read

12 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

मिडिल ईस्ट तनाव और तेल बाजार पर असर

(तेल बाजार) मिडिल ईस्ट में ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव का असर अब वैश्विक तेल बाजार पर दिखने लगा है, जिससे भारत में भी लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं। इस मुद्दे पर खन्ना के पेट्रोल पंप मालिकों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

खन्ना में सप्लाई पूरी तरह सामान्य

खन्ना के अकाल सर्विस स्टेशन के मालिक गगन वालिया ने बताया कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह से सामान्य है और पंपों पर किसी भी तरह की कमी नहीं है। (तेल बाजार)उन्होंने कहा कि अगर ईरान-इजराइल के बीच तनाव लंबे समय तक बना रहता है, तो भविष्य में इसका असर पड़ सकता है, लेकिन वर्तमान में सप्लाई पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

सरकारी कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक

(तेल बाजार )गगन वालिया ने यह भी बताया कि HPCL, BPCL और IOCL जैसी सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई लगातार जारी है। इसी वजह से खन्ना के पेट्रोल पंपों पर लोग आसानी से पेट्रोल और डीजल प्राप्त कर रहे हैं।

कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ी

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों से सीधे जुड़ी होती हैं। यदि कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो इसका असर यहां के रेटों पर भी दिखाई देगा।

आम नागरिकों के लिए सलाह

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि घबराएं नहीं और जरूरत के मुताबिक ही पेट्रोल या डीजल खरीदें, क्योंकि फिलहाल सप्लाई पूरी तरह सामान्य है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *