टकसाल रेलवे स्टेशन पर सड़क मरम्मत कार्य के चलते तीन दिन फाटक रहेगा बंद।

Nishi Kashyap
2 Min Read

क्राईम आवाज इंडिया/परवाणू सुनील दत्त

(टकसाल रेलवे स्टेशन) परवाणू शहर के टकसाल रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे एलसी गेट नंबर 3-ए पर सड़क की मरम्मत का कार्य 14 मार्च से शुरू किया जाएगा। इस दौरान 14 मार्च से 16 मार्च 2026 तक मरम्मत कार्य के समय फाटक को बंद रखा जाएगा। इस दौरान परवाणू से वाया जंगेसु होकर कसौली आने-जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा, ताकि यातायात व्यवस्था (टकसाल रेलवे स्टेशन) प्रभावित न हो और मरम्मत कार्य सुचारू रूप से किया जा सके।

सीनियर सेक्शन इंजीनियर, उत्तर रेलवे कालका की ओर से जारी जानकारी के अनुसार सड़क की खराब स्थिति को सुधारने के उद्देश्य से यह मरम्मत कार्य किया जा रहा है। विभाग ने क्षेत्र के लोगों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि असुविधा से बचने के लिए पहले से ही वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *