चंडीगढ़,12 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
पैट्रोल-डीजल, LPG की कमी नहीं
( एल.पी.जी. आपूर्ति ) पश्चिम एशियाई देशों में उत्पन्न भू राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनजर आवश्यक वस्तुओं की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने और जमाखोरी की रोकथाम के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रमुख हितधारकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी, विभिन्न मार्कीट एसोसिएशनों के प्रतिनिधि, उपभोक्ता संगठनों के सदस्य तथा आवश्यक वस्तुओं के प्रमुख व्यापारी एवं थोक विक्रेता उपस्थित रहे। ( एल.पी.जी. आपूर्ति ) बैठक के दौरान उपायुक्त ने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति के कारण आपूर्ति श्रृंखला और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बाजार की स्थिति पर सतत निगरानी रखने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि कृत्रिम कमी और अनावश्यक मूल्य वृद्धि को रोका जा सके। ( एल.पी.जी. आपूर्ति ) हितधारकों को जमाखोरी विरोधी नियमों का सख्ती से पालन करने तथा निष्पक्ष व्यापार सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करने के निर्देश दिए गए।
बाजार निरीक्षण और आपूर्ति पर कड़ी निगरानी का निर्णय
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ( एल.पी.जी. आपूर्ति ) बाजारों में नियमित निरीक्षण किया जाएगा, भंडार की वास्तविक समय में निगरानी रखी जाएगी और किसी भी असामान्य मूल्य वृद्धि या आपूर्ति में बाधा आने पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए समन्वित तंत्र तैयार किया जाएगा।

एल.पी.जी. आपूर्ति से जुड़ी चिंताओं को देखते हुए उपायुक्त ने गैस एजेंसियों ( एल.पी.जी. आपूर्ति ) पर पुलिस कर्मियों की तैनाती का निर्देश दिया, ताकि वितरण प्रणाली सुचारू रूप से चलती रहे और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके। इसके अलावा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो गैस एजेंसियों का दौरा कर चंडीगढ़ में एल.पी.जी. के वास्तविक भंडार की स्थिति का मूल्यांकन करेंगी।
जरूरी वस्तुओं की निर्बाध एवं पर्याप्त उपलब्धता के लिए उठाया जा रहा जरूरी कदम
तेल विपणन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर फिलहाल गैस एजेंसियों वे उन उपभोक्ताओं के लिए, जिनके पास दो कनैक्शन है पिछली से 30 दिन की अवधि तक बुकिंग स्वीकार करवा अस्थायी रूप से रोक दिया है। यह कदम सभी उपभोक्ताओं के लिए समान उपलब्धता सुनिश्चित करते के उद्देश्य से उठाया गया है। ( एल.पी.जी. आपूर्ति ) उपायुक्त ने निवासियों से अपील की कि वे घबराहट में आकर अनावश्यक खरीदारी न करें।
उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन जनहित की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और शहर में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध एवं पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
