चैत्र नवरात्र मेले को लेकर काली माता मंदिर में तैयारियाँ शुरू,रंगीन लाइटों से सजेगा मंदिर परिसर

Nishi Kashyap
4 Min Read

कालका, 17 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

चैत्र नवरात्र मेले को लेकर काली माता मंदिर में तैयारियाँ शुरू

सुनील दत्त: कालका शहर में स्थित प्राचीन श्री काली माता मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियां अंतिम चरण में सफलतापूर्वक पहुंच गई हैं। 19 से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले इस चैत्र मेले में (काली माता मंदिर)हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भक्तों की संख्या को देखते हुए देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

नवरात्र के दौरान मंदिर के कपाट प्रतिदिन सुबह 4 बजे खोल दिए जाएंगे और श्रद्धालु रात 11 बजे तक माता के दर्शन कर सकेंगे। जरूरत पड़ने पर दर्शन के समय में बढ़ोतरी भी की जा सकती है। भीड़ को नियंत्रित रखने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मंदिर परिसर में लगभग 14 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा पुलिस बल और सेवा दल के सदस्य भी व्यवस्था संभालेंगे। (काली माता मंदिर)

मंदिर सचिव पृथ्वीराज के अनुसार दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर की ओर से मुफ्त ऑटो सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। कुल 12 ऑटो दो शिफ्टों में कालका सब्जी मंडी स्थित पार्किंग स्थल और कालका बस स्टैंड से श्रद्धालुओं को सीधे मंदिर तक पहुंचाएंगे और भक्त जनों को बस स्टैंड तक भी छोड़ा जाएगा। (काली माता मंदिर)

प्राचीन श्री काली माता मन्दिर, कालका

श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड, पंचकुला

हिंदू नव वर्ष और कैलेंडर का विमोचन, शक्ति स्तंभ को भी रंगीन लाइटों से सजाया जाएगा। चैत्र नवरात्र से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत भी होती है। इस अवसर पर मंदिर में हिंदू कैलेंडर का विमोचन किया जाएगा और श्रद्धालुओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी जाएंगी।

मंदिर में सुरक्षा और सुविधा के विशेष प्रबंध

नवरात्र मेले के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मंदिर परिसर में फायर गियर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोया-पाया केंद्र (लॉस्ट एंड फाउंड) के लिए एक विशेष केबिन बनाया जाएगा, जहां मेले के दौरान लगातार घोषणा आदि की व्यवस्था भी रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था यवस्था की गई है। साथ ही मंदिर परिसर में पहले से बने बाथरूम के

अतिरिक्त नगर परिषद की ओर से सड़क के पार दो मोबाइल बाथरूम भी लगाए जाएंगे, ताकि मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नवरात्र मेले के दौरान मंदिर को फूलों और आकर्षक लाइटिंग से भव्य रूप से सजाया जाएगा। इसके लिए दिल्ली से विशेष फूल और सजावट का सामान मंगवाया गया है। मंदिर परिसर में वॉटर प्रूफ टेंट और साउंड सिस्टम की व्यवस्था भी पूरी कर ली है।

प्रयोग न करें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। वहीं कालका-परवाणू बैरियर और मल्लाह मोड़ पिंजौर के पास बने शक्ति स्तंभ को भी रंगीन लाइटों से सजाया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिलेगा। और भगत जन मन के दर्शन कर अपने जीवन को सफल बनाएंगे।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *