ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन में बुक होगा नया LPG सिलेंडर, कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम

(LPG सिलेंडर)

Nishi Kashyap
3 Min Read

नई दिल्ली,13 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का असर अब भारत में !

(LPG सिलेंडर)अमेरिका, इजरायल और ईरान (US-Israel-Iran) के बीच बढ़ते युद्ध का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ने के कारण देश में एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की कमी देखने को मिल रही है। (LPG सिलेंडर) इसके चलते सिलेंडरों की कालाबाजारी भी बढ़ गई है और लोग मनमाने दामों पर सिलेंडर बेच रहे हैं, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है।

सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए बड़ा फैसला लिया है। (LPG सिलेंडर) इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा बढ़ा दी गई है।

संसद में पेट्रोलियम मंत्री की जानकारी

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में बताया कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में एक परिवार 45 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक कर पाएगा। यह कदम सिलेंडरों की सप्लाई बेहतर बनाने और कालाबाजारी रोकने के लिए उठाया गया है। पुरी ने कहा कि (LPG सिलेंडर) इससे “पैनिक बुकिंग” यानी डर के कारण जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक करने की प्रवृत्ति भी कम होगी।

लॉक-इन पीरियड में तीन बार बदलाव

1. मध्य-पूर्व में युद्ध शुरू होने के बाद यह तीसरी बार है जब सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा बदली गई है।

2.सबसे पहले 6 मार्च को लॉक-इन पीरियड 21 दिन तय किया गया था।

3.अचानक बढ़ती मांग के बाद इसे 25 दिन कर दिया गया।

4.12 मार्च को इसे तीसरी बार बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की वास्तविक जरूरत

एक सामान्य ग्रामीण परिवार साल में करीब 5 सिलेंडर ही इस्तेमाल कर पाता है। इसलिए जल्दी दुबारा बुकिंग आमतौर पर नहीं होती। लेकिन हाल ही में एलपीजी की कमी की खबरें फैलने के बाद लोग डर के कारण एडवांस में सिलेंडर बुक करने लगे।

इस वजह से जिन लोगों को सच में सिलेंडर की जरूरत थी, उनके पास समय पर सप्लाई नहीं पहुंच पाई। इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने लॉक-इन पीरियड बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे जरूरतमंदों को समय पर सिलेंडर मिलेगा और कालाबाजारी भी रोकी जा सकेगी।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *