क्राईम आवाज इंडिया/पिंजौर
शांत स्वभाव के कारण लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी गाय
(गाय ) पिंजौर शहर के कामधेनु गौशाला में आंध्र प्रदेश की प्रसिद्ध व दुर्लभपुंगनूर गाय नस्ल की सात गायें और दो नंदी लाए गए हैं। यह गौ अपने छोटे कद और शांत स्वभाव के कारण लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं और लोगों का दिन प्रतिदिन यहां पर इन गौ को देखने का तांता लगा हुआ है .
गौशाला के अध्यक्ष नवराज राय धीर ने बताया कि पुंगनूर नस्ल की गौ दुनिया की सबसे छोटी गायों में गिनी जाती है, जिसकी ऊंचाई करीब ढाई फीट तक होती है। यह नस्ल मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तैयार की जाती है और अपने उच्च गुणवत्ता वाले दूध के लिए जानी जाती है।

गौशाला के अध्यक्ष नवराज राय धीर ने बताया कि…(गाय)
उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान का अभिषेक भी इसी नस्ल की गाय के दूध से किया जाता है, जिससे इसका धार्मिक महत्व भी बढ़ जाता है।
गौशाला में इनको लाने का उद्देश्य बच्चों और श्रद्धालुओं को गौ सेवा से जोड़ना है। इनके शांत स्वभाव के कारण “काऊ कडलिंग” जैसी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही छोटे आकार की वजह से यह घरों में गो-पूजन के लिए भी आसानी से ले जाई जा सकती हैं।

गौशाला प्रबंधन द्वारा इनको बाकी गायो से अलग रखकर सेवा के की जा रही है और इनके लिए विशेष भभतापमान और देखभाल की व्यवस्था की गई है। क्षेत्र में पहली बार आई द इतनी छोटी गाय के गौशाला में आने य की जानकारी मिलने के बाद इन्हें देखने वालों का गौशाला में तांता क लगा रहता है, अध्यक्ष ने सभी लोगों से गौ सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेने ए की अपील की है।
प्रवक्ता: सुनील दत्त
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
