पंजाब में भाजपा का सत्ता का तरीका हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्य से बिल्कुल अलग रहने वाला है। इसके संकेत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी हालिया रैली में साफ तौर पर दिए। वीरों की धरती पंजाब में भाजपा की जड़ें मजबूत करने के लिए शाह ने बदलाव की राजनीति का नया खाका पेश किया। (गृहमंत्री अमित शाह)
मालवा क्षेत्र से ही राहुल गांधी के बाद अब अमित शाह ने भी मिशन-2027 के लिए अपनी चुनावी ताकत दिखा दी। कुछ दिन पहले राहुल बरनाला में रैली कर चुके थे, वहीं शनिवार को शाह मोगा में मौजूद थे। रैली में (गृहमंत्री अमित शाह) उन्होंने पंजाब में भाजपा की मजबूत पकड़ बनाने और बदलाव की राजनीति को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
रैली में शाह ने सिख-हिंदू एकता को आगे बढ़ाने, पंथक एजेंडों को मजबूती देने और भाजपा के (गृहमंत्री अमित शाह) ट्रैक रिकॉर्ड के जरिए विरोधियों पर निशाना साधने की रणनीति पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाई।
उन्होंने पंजाब की प्रमुख छह समस्याओं का जिक्र किया – बिगड़ती कानून व्यवस्था, नशा तस्करी, धर्म परिवर्तन, भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और किसानों की परेशानियां – और कहा कि इनका समाधान करने के लिए राज्य में डबल इंजन वाली सरकार बेहद जरूरी है। शाह ने राज्य में हुए घोटालों का भी उल्लेख करते हुए मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
सरकार के अधूरे वादों की ओर इशारा (गृहमंत्री अमित शाह)
शाह ने आप, कांग्रेस और शिअद को भी निशाने पर लिया और मान सरकार द्वारा किए गए सात अधूरे वादों का जिक्र किया। इनमें 25 लाख नौकरियां देने, पंजाब को चार महीने में नशा मुक्त बनाने, 16 हजार सरकारी डिस्पेंसरियां (गृहमंत्री अमित शाह) खोलने, बेसहारा और वृद्धा पेंशन 2,500 रुपये प्रतिमाह करने, 16 नए मेडिकल कॉलेज खोलने, खनन से सालाना 20,000 करोड़ रुपये की आमदनी और सिख दंगा पीड़ितों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने जैसे वादे शामिल हैं।
पंथक एजेंडों को मजबूत करना (गृहमंत्री अमित शाह)
मोगा रैली में शाह ने यह स्पष्ट किया कि भाजपा पंजाब में अपने पंथक एजेंडों को भी मजबूत कर रही है। उन्होंने नानकशाही कैलेंडर के अनुसार नए साल की बधाई दी और गुरु नानक देव जी, भगवान वाल्मीकि, संत शिरोमणि रविदास जी, साथ ही भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को प्रणाम किया। शाह ने यह भी बताया कि पीएम मोदी के कार्यकाल में गुरु नानक देव जी का 500वां, गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश पर्व और गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस मनाने का मौका मिला। साथ ही चार साहिबजादों के शहादत दिवस को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के रूप में घोषित किया गया।
भाजपा के ट्रैक रिकॉर्ड का जिक्र
रैली में शाह ने भाजपा के वोट प्रतिशत के ट्रैक रिकॉर्ड को लेकर भी दावा किया। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में भाजपा का वोट प्रतिशत 19% तक पहुंच जाता है, वहां अगली बार भाजपा की सरकार बन जाती है। यह पहले ओडिशा, असम, उत्तराखंड, मणिपुर और त्रिपुरा में हो चुका है। शाह ने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा का वोट प्रतिशत 19% था, जबकि 2019 में यह 9.7% और 2014 में 8.8% था। शाह ने उम्मीद जताई कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता भाजपा को जीत दिलाएगी।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
