किसान यूनियन सिधूपुर और प्रशासन के बीच विवाद, BDPO को बाथरूम में किया बंद

Nishi Kashyap
3 Min Read

रामपुरा फूल,28 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

टूटी सड़क से परेशान किसानों का फूटा गुस्सा

(किसान यूनियन) रामपुरा फूल में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब किसान यूनियन सिधूपुर के सदस्यों ने BDPO निर्मल सिंह बराड़ को उनके ही दफ्तर के बाथरूम में बंद कर दिया। मामला गांव कोटड़ा कोरड़ा की टूटी हुई सड़क को लेकर लंबे समय से चल रही शिकायतों से जुड़ा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, गांव कोटड़ा कोरड़ा की सड़क काफी समय से जर्जर हालत में है, जिससे ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान कई बार प्रशासन से इस संबंध (किसान यूनियन) में गुहार लगा चुके थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।

BDPO पर अभद्र व्यवहार के आरोप

किसानों का आरोप है कि जब वे BDPO निर्मल सिंह बराड़ से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने न सिर्फ उनकी समस्या को नजरअंदाज किया बल्कि उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया। किसानों का कहना है कि BDPO ने उन्हें मीटिंग में बुलाकर गालियां दीं, जिससे गुस्साए किसानों ने विरोध स्वरूप उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया।

प्रशासन के खिलाफ किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन (किसान यूनियन)

घटना के बाद किसान यूनियन सिधूपुर के सदस्यों ने रामपुरा-मोड़ मार्ग पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने BDPO के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सरकारी अधिकारियों द्वारा इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और किसानों की मांग है कि दोषी अधिकारी पर तुरंत कार्रवाई की जाए तथा गांव की सड़क का जल्द निर्माण करवाया जाए।

प्रवक्ता: जगसीर भुल्लर

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *