कालका मंदिर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

Nishi Kashyap
3 Min Read

कालका, 28 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

मंदिर के बाहर चोरी हुई बाइक बराम

(कालका मंदिर) पंचकूला पुलिस ने कालका क्षेत्र में मंदिर के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले को सुलझाते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता (कालका मंदिर) हासिल की है। डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते न केवल चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद की गई, बल्कि आरोपी के कब्जे से एक अन्य चोरी की बाइक भी बरामद कर महत्वपूर्ण खुलासा किया गया है।

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार, 22 मार्च 2026 (कालका मंदिर) को लुधियाना, पंजाब वाशी शिकायतकर्ता ने थाना (कालका मंदिर) कालका में शिकायत दी कि वह श्री काली माता मंदिर कालका में माथा टेकने आया था और अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस मंदिर के पास खड़ी की थी। जब वह दोपहर करीब 2 बजे वापस लौटा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। शिकायतकर्ता द्वारा आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद तुरंत डायल 112 पर सूचना दी गई। शिकायत के आधार पर कालका थाना में 23 मार्च को मामला दर्ज किया गया।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई (कालका मंदिर)

मामले की जांच करते हुए डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज निर्मल सिंह की अगुवाई में टीम ने महज 48 घंटे के अंदर 25 मार्च को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी मनीष कुमार उर्फ मिट्टी निवासी गांव बिटना, थाना कालका को काबू किया। आरोपी के कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने चोरी की मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट तोड़कर सबूत मिटाने के इरादे से राह चलते एक ट्रक में फेंक दी थी। आरोपी के खुलासे पर पुलिस ने न्यू रोड ढालूवाल डीएलएफ क्षेत्र के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई एक अन्य बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी बरामद की। आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी तीन चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *