कालका पुलिस ने झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे जरूरतमंद लोगों को बांटी खाद्य सामग्री

Nishi Kashyap
2 Min Read

कालका,9 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

जरूरतमंदों की मदद को आगे आई कालका पुलिस

(सुनील दत्त )आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए भी पंचकूला पुलिस निरंतर मानवीय पहल कर रही है। इसी कड़ी में कालका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनसा राम ने अपनी टीम के साथ कालका क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद और असहाय लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की। (कालका पुलिस) पुलिस टीम ने ऐसे परिवारों तक जाकर सहायता पहुंचाई जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं। पुलिस द्वारा दी गई इस मदद से जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर राहत और खुशी देखने को मिली।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता :

पंचकूला पुलिस की थाना, चौकी तथा ट्रैफिक यूनिट्स अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून लागू करना ही (कालका पुलिस) नहीं बल्कि समाज के कमजोर वर्ग की मदद करना भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से भी अपील की कि वे नैतिकता का धर्म निभाते हुए अपने आसपास मौजूद जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आएं और मानवीय मूल्यों को मजबूत बनाएं।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *