क्राईम आवाज इंडिया/कालका सुनील दत्त
(कालका पुलिस )पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली एक बार फिर देखने को मिली, जब कालका क्षेत्र से लापता हुए 20 वर्षीय युवक को महज चार दिनों के भीतर सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई से जहां एक ओर परिवार ने राहत की सांस ली, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना भी (कालका पुलिस ) की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय युवक 16 मार्च (कालका पुलिस ) की सुबह बिना किसी को बताए अपने घर से चला गया था। काफी तलाश करने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने 17 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के (कालका पुलिस ) आधार पर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस ने तुरंत युवक की तलाश शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय दोनों स्तरों पर गहन पड़ताल की। जांच में सामने आया कि युवक घर से बिना बताए नई दिल्ली और पटियाला सहित विभिन्न शहरों में चला गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए संभावित स्थानों पर छानबीन की और अंततः इंस्पेक्टर मनसा राम के नेतृत्व में टीम ने युवक को 4 दिन बाद सकुशल ढूंढ निकाला।
बरामदगी के बाद युवक को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस दौरान परिजनों ने पंचकूला पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता और प्रयासों के चलते उनका बेटा सही सलामत घर लौट सका।
इस संबंध में डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा: किसी भी गुमशुदगी के मामले में समय पर सूचना देना अत्यंत आवश्यक है, जिससे पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सके। हमारी टीम ने पूरी लगन और समर्पण से कार्य करते हुए युवक को सुरक्षित ढूंढ निकाला है।
पंचकूला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति लापता हो जाए तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
