कालका-पिंजौर में बढ़ते स्ट्रीट डॉग्स से परेशान हुए लोग, स्ट्रीट डॉग्स की संख्या को नियंत्रित करने के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

Nishi Kashyap
2 Min Read

कालका, 17 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे

स्ट्रीट डॉग्स से परेशान हुए लोग

(स्ट्रीट डॉग्स )सुनील दत्त: कालका पिंजौर शहर में स्ट्रीट डॉग्स की बढ़ती संख्या आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जहां देखो गली मोहल्लों में स्ट्रीट डॉग्स के झुण्ड नजर आते हैं और सड़कों पर चलते किसी भी बुजुर्ग और बच्चों को अपना शिकार बना लेते हैं’ डॉग बाईट की कई वरदातें आए दिन देखने को मिल रहीं हैं। आम जनता को इस परेशानी से राहत दिलाने के लिए इनकी संख्या को नियंत्रित करने के लिए नगरपरिषद द्वारा कुत्तों की नसबंदी (डॉग स्टरलाइजेशन) के लिए हेल्पलाइन नंबर 9876252622 जारी किया गया है।

नगरपरिषद कार्यकारी अधिकारीविकास कौशि (स्ट्रीट डॉग्स) ने दी जानकारी

नगरपरिषद कार्यकारी अधिकारीविकास कौशि (स्ट्रीट डॉग्स) ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी करवाने की आवश्यकता हो तो नागरिक इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। सूचना प्राप्त होने पर नगर परिषद की संबंधित टीम मौके पर पहुंचकर सरकार द्वारा निर्धारित सभी प्रोटोकॉल एवं दिशा-निदेर्शों का पालन करते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य स्ट्रीट डॉग्स की संख्या को मानवीय एवं वैज्ञानिक तरीके से नियंत्रित करना, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शहर में बेहतर और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना है।

कार्यकारी अधिकारी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान को सफल बनाने में नगर परिषद का सहयोग करें तथा अपने क्षेत्र में आवश्यक होने पर हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देकर प्रशासन की मदद करें।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *