कालका कॉलेज में ‘बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट’ प्रतियोगिता का आयोजन, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता

Nishi Kashyap
2 Min Read

क्राईम आवाज इंडिया/कालका सुनील दत्त

(कालका कॉलेज ) श्रीमती अरुणा आसफ अली राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या डॉ. गीता सुखीजा के नेतृत्व में गृह विज्ञान विभाग द्वारा ‘बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट’ प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना और उन्हें बेकार पड़ी चीज़ों का रचनात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित करना था, ताकि हम एक सतत जीवन शैली अपनाने और पर्यावरण को बचाने की दिशा में अपना योगदान दे सकें। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन का श्रेय गृह विज्ञान विभाग की डॉ. (कालका कॉलेज ) सोनाली गुप्ता को जाता है, और इस कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका (कालका कॉलेज ) डॉ. बिंदु शर्मा, डॉ. नवनीत नैन्सी और डॉ. नीरू कंबोज ने निभाई।

प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा प्राची ने प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा आकांक्षा ने द्वितीय पुरस्कार और बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा रितु ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *