कालका,28 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
3 कन्याओं ने लिया जन्म
(कालका अस्पताल) कालका शहर में चैत्र नवरात्रों के दौरान सब डिविजनल अस्पताल कालका में 3 कन्याओं ने जन्म लिया, जिन्हें परिजनों ने कंजक स्वरूप मानकर खुशी (कालका अस्पताल) जताई और कालका माता का धन्यवाद भी किया कि हमारे घर में कन्या का आगमन हुआ है अस्पताल प्रशासन ने नवजात बच्चियों के परिवारों को नारियल और चुनरी भेंट कर सम्मानित किया, साथ ही बेटियों के महत्व को लेकर जागरूकता संदेश भी दिया।

अस्पताल स्टाफ ने दिया ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश (कालका अस्पताल)
अस्पताल स्टाफ ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देते (कालका अस्पताल) हुए परिजनों को बेटियों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध करवाई। नवरात्र के अवसर पर जन्मी इन कन्याओं को परिवार साक्षात देवी का रूप मान रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, नवरात्र के दौरान एसडीएच कालका में कुल 14 शिशुओं का जन्म हुआ, जिनमें 11 लड़के और 3 कन्याएं शामिल हैं। अभिभावकों ने इसे अपने घर में कंजक के आगमन के रूप में देखा और इसे शुभ बताया।
प्रवक्ता: सुनील दत्त
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
