कालिया नागों की लपेट में कालका, चपेट में शहरवासी- प्रशासन की लापरवाही

Nishi Kashyap
3 Min Read

कालका, सुनील दत्त (क्राइम आवाज इंडिया)

हादसों का इंतजार या कागजी कार्रवाई में उलझा प्रशासन ?

कालका। शहर के रामबाग रोड पर विकास के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। (कालका) सड़क किनारे बने गंदे नालों पर ढक्कन न होने के कारण यह मार्ग राहगीरों और वाहन चालकों के लिए ‘डेथ ट्रैप’ (मौत का जाल) बन चुका है और यह नाले कालिया नाग साबित हो रहें हैं रहागिरों के लिए, स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में हाथ पर हाथ धरे बैठा है।

रात के अंधेरे में बढ़ जाता है खतरा

स्थानीय लोगों के अनुसार, दिन के उजाले में तो लोग जैसे-तैसे बचकर निकल जाते हैं, (कालका) लेकिन रात होते ही ये खुले नाले जानलेवा साबित होते हैं। स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था न होने और नालों के खुला होने से अब तक कई राहगीर और दोपहिया वाहन चालक इनमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं। केवल इंसान ही नहीं, बल्कि कई मवेशी भी इन गहरे नालों में फंस चुके हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

मासूम बच्चों और श्रद्धालुओं की जान जोखिम में

इस मार्ग की स्थिति इसलिए भी गंभीर है क्योंकि यहाँ एक निजी स्कूल स्थित है। छुट्टी के समय स्कूली बच्चों की भारी भीड़ के बीच खुले नाले किसी बड़ी अनहोनी का संकेत दे रहे हैं। वर्तमान में नवरात्रि के चलते मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही भी काफी बढ़ गई है, जिससे हादसे का अंदेशा और गहरा गया है।

कमला नगर की स्थिति सबसे बदतर, जनता में भारी रोष

रामबाग रोड के अंतर्गत आने वाले कमला नगर क्षेत्र में स्थिति सबसे भयावह है। यहाँ न तो नालों पर जालियां लगाई गई हैं और न ही कोई चेतावनी बोर्ड प्रदर्शित किया गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर परिषद और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन नतीजा सिफर रहा है। प्रशासन की इस अनदेखी के कारण क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *